भीलवाड़ा की मधुबाला महाजन, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाएंगी मौसी का किरदार
भीलवाड़ा। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीति में अपनी सक्रियता से चर्चा में आईं मधुबाला महाजन अब एक नए क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। शिक्षा विभाग में कई वर्षों तक सरकारी सेवा देने के बाद इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश करने वाली मधुबाला महाजन अब अभिनय की दुनिया में भी कदम रख रही हैं।
मधुबाला महाजन जल्द ही लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मौसी के किरदार में नजर आएंगी। उनके इस नए अवतार को लेकर भीलवाड़ा सहित क्षेत्रभर में उत्सुकता देखी जा रही है। राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब अभिनय के माध्यम से दर्शकों के सामने आना उनके व्यक्तित्व का एक नया पक्ष सामने लाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुबाला महाजन की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उन्हें इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
