गंगापुर में कल से दो दिन सजेगा अध्यात्म का महाकुंभ,गुंजायमान होंगे वेदमन्त्र।

गंगापुर( दिनेश लक्षकार) नगर में शनिवार व रविवार को अध्यात्म और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा विहंगम योग संस्थान की ओर से नगर के कृषि मंडी रोड ग्रेड के पास स्थित मैदान में आचार्य धर्मचंद्र देव का 107वां जन्म जयंती समारोह हर्षोल्लाह के साथ से मनाया जाएगा।इस दो दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण 2100 कुड़िया विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होगा। इसमें एक साथ हजारों श्रद्धालु विश्व कल्याण की कामना की आहुतियां देंगे। बहेगी अमृतवाणी- आयोजन समिति के कैलाश पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में विहंगम योग के वर्तमान आचार्य स्वतंत्र देव और संत विज्ञान देव का सानिध्य प्राप्त होगा। रविवार को शाम 7 बजे से अचार्य स्वतंत्र देव अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। संत विज्ञान देव प्रतिदिन शाम 5 बजे से जय स्वर्वेद कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। शोभायात्रा से होगी शुरूआत -शोभा यात्रा कालू गुणी समाधि से शनिवार को सुबह 11 बजे स्वर्वेद शोभा यात्रा के साथ होगा
रविवार को सुबह 10 बजे से 2100 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा,जो पर्यावरण शुद्धि और मानसिक शांति का संदेश देगा। निशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर- समारोह स्थल पर जनकल्याण के लिए निशुल्क आसन,प्राणायाम,ध्यान प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार विहंगम योग प्राचीन ब्रह्मविद्या है। इसके नियमित 10 मिनट अभ्यास से मानसिक तनाव की मुक्ति,आत्मिक शांति और नशा मुक्ति जैसे सकारात्मक परिवर्तन जीवन में आते हैं। मेवाड़ विहंगम योग संत समाज ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की है। इस आयोजन के लिए कैलाश पारीक ,राजकुमार तेली, देवेंद्र जोशी, जगदीश शर्मा, कल्याणमल कुम्हार ,प्रदीप शर्मा (एयर फोर्स)संदीप शर्मा राकेश बाफना ,लेहरू गुजर ,कमलेश सेन सहित अनेक कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए हैं।
