Green Valley School में महाशिवरात्रि उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई

भीलवाड़ा। ग्रीन वैली स्कूल में महाशिवरात्रि 2026 का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान शिव और माता पार्वती पर आधारित मनमोहक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को महसूस किया और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. दिव्यज्योत भाटिया ने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती की शिक्षाओं से हमें शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश मिलता है, जिसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रीन वैली स्कूल सदैव भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रस्तुति में अग्रणी रहा है तथा पिछले 30 वर्षों से अभिभावकों का विश्वास प्राप्त करता आया है।
विद्यालय ने अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और घोषणा की कि सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
