श्री बाबा धाम पर महाशिवरात्री महोत्सव ,हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान आज

भीलवाड़ा -श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में श्री बाबाधाम पर महाशिवरात्री महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। सभी सेवादारों ने अपनी-अपनी कमेटियों की सेवा को समझकर महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर हर हर महादेव की गुंज के साथ प्रारम्भ की।
महाशिवरात्री पर शिव दरबार को विशेष रूप से सजाया जायेगा, प्रातःकाल से ही श्री बाबाधाम के पण्डित गौतम गोविन्द एवं अन्य पण्डितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण व विधि विधान से पूजा अर्चना प्रारम्भ होगी। शिवरात्रि पर चार पहर की पूजा अर्चना की जायेगी, पहले प्रहर में पंचामृत और दुग्ध से दूसरे प्रहर में गन्ने के रस से व तीसरे प्रहर में फलों के रस से, चौथे प्रहर में पंचामृत व अष्ट द्रव्यों से किया जायेगा।
सांयकाल 4.15 बजे से ही सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक प्रारम्भ होगा जो सांयकाल तक चलेगा। इस रूद्राभिषेक की विशेष बात यह रहती है कि भगवान शिव के चढ़े सभी दूध का प्रसाद बनाकर भक्तों में ठण्डाई प्रसाद के रूप में बांटा जायेगा।
सभी भक्तों के लिए दूध की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में निःशुल्क की जायेगी। भगवान के बिल्व पत्र, आक के फूल, धतूरा आदि से पूजा की जायेगी। जल, दूध, दही, शहद, गन्ने का रस, फलों का रस, घी आदि से शिव भगवान का अभिषेक किया जायेगा। भगवान से सुख समृद्धि और कल्याण की कामना करेगें।
सभी भक्तजन इस महाशिवरात्री महोत्सव में पधार कर धर्म का लाभ लेवें। सभी धर्मप्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
