शिव का ध्वज फहराकर मनाया महाशिवरात्रि पर्व, ब्रह्माकुमारी केंद्र में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

भीलवाड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आर के कॉलोनी स्थित सेवा केंद्र पर आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिव परमात्मा का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी तारा बहन ने ध्वज फहराया, जबकि सेवा केंद्र की प्रमुख संचालिका ब्रह्माकुमारी इंदिरा दीदी ने उपस्थित साधकों को पर्व की बधाई दी और उन्हें शिव की भक्ति व आत्म-संयम की शिक्षा दी।
इंदिरा दीदी ने कहा कि जिस घर में शिव का ध्वज फहराया जाता है, वहां विकट परिस्थितियां भी सरल हो जाती हैं, घर का वातावरण शुद्ध और शक्तिशाली बनता है और सुख-शांति में वृद्धि होती है। उन्होंने साधकों को मधुर बोल बोलने, सच्चे दिल से शिव को प्रसन्न करने, कर्मेंद्रिय पर नियंत्रण रखने और स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रेखा बहन, जाया बहन, डॉ. मुरारी लाल, रामबल्लभ, अजय शर्मा, श्याम श्रीत्रिय, इंद्रा बिल्लू, शांता गट्टानी, गीता सोमानी सहित 100 से अधिक साधक उपस्थित थे। कार्यक्रम में परमात्मा शिव को भोग अर्पित किया गया और “कल्याणकारी कौन है, एक ही परमात्मा; सर्वात्माओं के पिता कौन है, एक शिव परमात्मा” के नारे पूरे वातावरण में गूंजते रहे।
