भीलवाड़ा में महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा 28 को

भीलवाड़ा हलचल ,फोर्थ क्लास भर्ती परीक्षा के बाद अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा-2024 आने वाले रविवार यानी 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक जिला मुख्यालय के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी ,
तीन ग्रुप में होंगे परीक्षार्थी
* **ग्रुप प्रथम** – कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी
* **ग्रुप द्वितीय** – कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी
* **ग्रुप तृतीय** – कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी
प्रवेश पत्र और व्यवस्था
बोर्ड ने परीक्षार्थियों के **प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट [www.rajeduboard.rajasthan.gov.in](http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in)** पर अपलोड कर दिए हैं।
* विद्यालय के प्रधानाचार्य व कॉलेज प्राचार्य, आवेदन के समय उपयोग की गई *यूजर आईडी और पासवर्ड* से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी निकालेंगे।
* प्रमाणीकरण के बाद यह प्रवेश पत्र संबंधित विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे।
* परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जैसे **निर्देश, उपस्थिति पत्रक, बैठक व्यवस्था और नामांकन की नॉमिनल रोल** भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।केन्द्राधीक्षक सम्पूर्ण सामग्री डाउनलोड कर मुद्रित प्रतियां तैयार करेंगे और परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
