सेवा का हाथ:: महावीर इंटरनेशनल मीरा ने एमजी अस्पताल में बांटे 50 बेबी किट और सेनेटरी पैड

महावीर इंटरनेशनल मीरा ने एमजी अस्पताल में बांटे 50 बेबी किट और सेनेटरी पैड
X


भीलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल मीरा, भीलवाड़ा द्वारा सेवा कार्यों की निरंतरता में 'वात्सल्य' और 'गरिमा' प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल में विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की सुरक्षा और महिला स्वच्छता को बढ़ावा देना रहा।

नवजातों को संक्रमण से बचाने की पहल

संस्था की अध्यक्ष विमला रांका ने बताया कि अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना आसेरी की मौजूदगी में 50 नवजात शिशुओं के लिए 'बेबी किट' वितरित किए गए। इन किट्स का ध्येय शिशुओं को जन्म के शुरुआती समय में संक्रमण से सुरक्षित रखना है।

स्वच्छता के लिए 'गरिमा प्रोजेक्ट'

महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 'गरिमा प्रोजेक्ट' के अंतर्गत अस्पताल प्रशासन को 20 पैकेट सेनेटरी नैपकिन सौंपे गए। डॉ. सपना आसेरी ने इस मानवीय पहल के लिए संस्था का आभार जताया। सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान उपाध्यक्ष सुधा बोलिया, प्रोजेक्ट प्रभारी कला कुदाल सहित मेडिकल टीम से डॉ. जया, अस्मिता, वर्षा और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story