महेश विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल मांडल कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता, दो छात्र राज्य स्तर पर चयनित

महेश विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल मांडल कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता, दो छात्र राज्य स्तर पर चयनित
X

भगवानपुरा (कैलाश शर्मा)। बिजोलिया ब्लॉक के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय चांद जी की खेड़ी में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में महेश विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, मांडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने खेल के प्रति अपनी लगन और मेहनत से सभी का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता में स्कूल के दो होनहार छात्र मानव गोयर और विकास खींची ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए चयन प्राप्त किया। विशेष रूप से विकास खींची को टूर्नामेंट का *बेस्ट कैचर* घोषित किया गया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

स्कूल के संचालक उम्मेद सिंह राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, टीम भावना और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों को स्कूल की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Next Story