माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक संपन्न: 4 मार्च को मनेगा भव्य फागोत्सव

माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक संपन्न: 4 मार्च को मनेगा भव्य फागोत्सव
X

भीलवाड़ा। स्थानीय माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आजाद नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष अंकित सोमानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। भगवान महेश के जयघोष के साथ शुरू हुई इस बैठक में आगामी होली मिलन समारोह और फागोत्सव को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार फागोत्सव को पूर्णतः सांस्कृतिक और भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

सुनील गंधर्व के भजनों पर सजेगी फूलों की होली

संगठन के मंत्री शुभम सोमानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 मार्च को धुलेंडी पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान विख्यात भजन गायक सुनील गंधर्व अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ठाकुरजी के साथ फूलों की होली खेलना रहेगा।

महिला संगठन सजाएगा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी

इस सांस्कृतिक समागम में महिला संगठन का विशेष सहयोग रहेगा, जिनके द्वारा राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम तैयारियों में जुट गई है। बैठक में मुख्य सलाहकार अशोक नौलखा, प्रचार मंत्री वैभव बाहेती, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल जेथलिया, नगर प्रतिनिधि अभिषेक जागेटिया, सर्वेश जागेटिया, योगेश हेडा, जिला प्रतिनिधि राहुल सोमानी, मितेश सोडाणी सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संगठन ने समस्त समाज बंधुओं से इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है।

Tags

Next Story