गणगौर महोत्सव में महिला मंडल ने पारंपरिक पूजा से संजोई सांस्कृतिक विरासत

X
भीलवाड़ा | गणगौर पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिला मंडल की महिलाओं ने एकजुट होकर विधि-विधान से गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। रुचिका सोमानी ने बताया कि पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर लोकगीत गाए और गणगौर माता की आराधना में भक्ति का माहौल बना दिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक-दूसरे को गणगौर की शुभकामनाएं दीं। महिला मंडल की ओर से ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में पारंपरिक मूल्यों को सहेजने और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।
Next Story
