बड़ा हादसा टला: नगर निगम का ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराया, बाल-बाल बचे गोवंश

बड़ा हादसा टला: नगर निगम का ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराया, बाल-बाल बचे गोवंश
X

भीलवाड़ा। शहर की अम्बेडकर कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम का एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। यह ट्रैक्टर निगम द्वारा बेसहारा गोवंश को पकड़ने के अभियान में लगा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी में छीतर मल गेंगट के घर के सामने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल हिल गया। गंभीर बात यह रही कि उस समय ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चालू थी। यदि पोल गिर जाता या तार टूट जाते, तो ट्रैक्टर में लदे गोवंश करंट की चपेट में आ सकते थे, जिससे एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

स्थानीय निवासियों ने ट्रैक्टर चालक की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए इसे बड़ी लापरवाही करार दिया है। घटना के तुरंत बाद सतर्कता बरतते हुए मामले की जानकारी विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को दी गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

Tags

Next Story