अवैध बजरी खनन पर बड़ी चोट: डीएसटी व बडलियास पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध बजरी खनन पर बड़ी चोट: डीएसटी व बडलियास पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
X

गेंदलिया (सत्‍यनारायण शर्मा)। जिले में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बडलियास थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा करवाया है।

बडलियास थानाधिकारी मुन्नीराम चोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सिंगपुरा रोड की ओर से अवैध बजरी का परिवहन किया जा रहा है। इस पर डीएसटी और बडलियास थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान बडलियास-सिंगपुरा रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से खनन की गई बजरी भरी हुई थी।

पुलिस ने मौके पर चालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध कागजात पेश नहीं करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान पुलिस जाब्ते में हेड कांस्टेबल बजरंग लाल, जवान संदीप स्वामी और हरिराम विशेष रूप से मौजूद रहे।

Tags

Next Story