मकर संक्रांति पूर्व संध्या: स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

मकर संक्रांति पूर्व संध्या: स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
X

भीलवाड़ा। सिंधु महिला समिति ने एक निजी रिसोर्ट में मकर संक्रांति पूर्व संध्या एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समिति ने वर्ष 2026 में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की और समाज सेवा के लिए साझा योजना बनाने का संकल्प लिया।

अध्यक्षा पूजा छाबड़ा और पूर्व अध्यक्ष चित्रा बदलानी ने वर्ष भर में किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों को एक साथ करने का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में काईन हाउस में गायों को चारा वितरण किया गया और संक्रांति पर्व के अवसर पर तिल्ली के लड्डू और गजक बांटे गए।

सभी कार्यकारिणी सदस्यों और समिति सदस्याओं ने समाज के लिए किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों की कार्य प्रणाली तैयार की। इसके अलावा, सदस्याओं ने पारंपरिक खेल खेलकर माघ माह और संक्रांति पर्व का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

सचिव वर्षा मोटवानी और उपाध्यक्ष कोमल बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में कौशल्या राजानी, कांता लालवानी, इंदिरा गांधी, रिया खेराजानी, कविता त्रिलोकानी, वंदना त्रिलोकानी, रेखा दादलानी, स्वाति बिनवानी सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रही।

Next Story