'जन-जन तक पहुँचाएं सरकारी योजनाएं': कारोई प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं का आह्वान

कारोई (भीलवाड़ा)। कारोई ग्रामीण मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ रविवार को नक्षत्र भवन में हुआ। इस शिविर में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सहाड़ा विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा, निवर्तमान उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष व सहाड़ा सह-संयोजक शंकरलाल जाट, जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, सहाड़ा विधानसभा कार्यक्रम सह-संयोजक रामेश्वर लाल सालवी एवं मंडल अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 'देश प्रथम' की भावना से ओत-प्रोत होकर कार्य करे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही इस प्रशिक्षण अभियान का मुख्य ध्येय है।
ये रहे उपस्थित
इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें:
प्रमुख पदाधिकारी: मंडल महामंत्री सांवर नाथ योगी, देवीलाल गाँगावत, जिला मंत्री तुलसीराम सेन, किसान मोर्चा संयोजक शिव समदानी, वरिष्ठ नेता रामेश्वर काबरा, विधायक प्रतिनिधि शंकर नाथ योगी।
जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा अध्यक्ष: सरपंच व उपाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभु कुमावत, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर कुमावत, ओबीसी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशी लाल गाडरी।
मंडल कार्यकारिणी: एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मराज सालवी, मोहन लाल गुर्जर, प्रकाश गाँगावत, श्रवण शर्मा, उपाध्यक्ष किरण कुमावत, केदारमल झंवर, नरपत सिंह, राधे गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर माली, उप सरपंच भगवती लाल कुमावत, हरजी रेबारी, वीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
