मांडल में प्रभारी वानी ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

मांडल में प्रभारी वानी ने ली कांग्रेस  कार्यकर्ताओं की राय, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
X


**मांडल।** कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विकार रसूल वानी ने मंगलवार को मांडल में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान को लेकर फीडबैक लिया। वानी, जो कश्मीर के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं, ने इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव बेहद अहम हैं और इन्हीं के आधार पर जिला स्तर पर उचित निर्णय लिए जाएंगे। वानी ने माना कि बीते समय में संगठन कई मोर्चों पर पिछड़ा है, लेकिन अब इसे बूथ स्तर तक मजबूत करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यदि अब सक्रियता नहीं बढ़ी तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा।

### वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

इस मौके पर पीसीसी द्वारा नियुक्त पूर्व मंत्री **बाबूलाल नागर**, **बाबूलाल भील**, **अनुपम शर्मा**, जिलाध्यक्ष **अक्षय त्रिपाठी**, प्रधान **शंकरलाल कुमावत**, ठाकुर **दुर्गपाल सिंह राजपुरा**, राव **महेन्द्र सिंह भगवानपुरा**, ब्लॉक अध्यक्ष **विकास सुवालका**, पूर्व सरपंच **जगदीश चौधरी**, **भंवरलाल गर्ग**, उप प्रधान **श्यामलाल गुर्जर**, **शंकर गाडरी**, मंडल अध्यक्ष **अशोक बिड़ला**, **रमेश बुलिया**, **सुरेश पारीक**, **कमलेश गुर्जर**, **भादु शंकर डागी**, **प्रकाश गुर्जर**, **कालू जाट**, **रामकुमार पांडिया**, **सत्यनारायण मुंदड़ा**, **तारा व्यास**, **सत्यनारायण मंडोवरा**, **विनोद टेलर** सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Next Story