भगवान कृष्ण ने कंस के अत्याचारों को खत्म करने के लिए जन्म लिया- शास्त्री

भगवान कृष्ण ने कंस के अत्याचारों को खत्म करने के लिए जन्म लिया- शास्त्री
X

भगवानपुरा (कैलाश शर्मा) भगवान कृष्ण ने कंस के अत्याचारों को खत्म करने के लिए जन्म लियाl पं. सुरेशानंद शास्त्री ने सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा की मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा के जैसी लेकिन आज इस स्वार्थ की दुनिया में ऐसी मित्रता कहीं-कहीं देखने को मिलती हैl मंगलवार को ग्राम पंचायत भगवानपुरा के बलानगर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान पं. शास्त्री ने पूरी राम कहानी का सचित्र वर्णन कर राम एवं लक्ष्मण के पात्रों द्वारा दृष्टांत समझा कर, सुनो सुनो रे राम कहानी भजन द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों को नाचने पर विवश कर दियाl साथ ही राम लक्ष्मण के नन्हे नन्हे पात्रों ने पांडाल में घूम-घूम कर राम एवं लक्ष्मण की भूमिका को अदा कियाl श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम ओम प्रकाश रामप्रसाद पुरोहित बलानगर की माता भगवती देवी के चार धाम यात्रा के पूर्ण होने पर आयोजित किया जा रहा है कथा का समापन 14 जून को होगाl

Next Story