विहिप मातृशक्ति ने मनाया अखण्ड भारत दिवस

विहिप मातृशक्ति ने मनाया अखण्ड भारत दिवस
X

मांडल । जिला संयोजिका लक्ष्मी जी वर्मा ने बताया कि माण्डल मे मातृशक्ति ने संयोजिका दुर्गा जोशी द्वारा साप्ताहिक सत्संग व कल्पना द्वारा चल रहे बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन किया। भीलवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र माण्डल मे विभाग संयोजिका गायत्री सोनी व जिला संयोजिका लक्ष्मी वर्मा का प्रवास रहा।साथ मे सत्संग सह प्रमुख सुशीला राजपूत भी थे। तत्पश्चात दुर्गा वाहिनी बहनो के साथ वृक्षारोपण किया और मातृ शक्ति बहनों के साथ अखण्ड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे गायत्री दीदी का बौद्धिक रहा।उन्होने बताया कि भारत कब कब खण्डित हुआ और किस प्रकार आक्रान्ताओ ने भारत के टुकडे किऐ।लक्ष्मी दीदी ने अखण्ड भारत पर कविता सुनाई।

राधेश्याम गिरी ने अखण्ड भारत का संकल्प दिलवायाऔर इसके बाद भारत माता की आरती की गयी। सुशीला और कल्पना ने जयघोष करवाए और अखण्ड भारत दिवस का समापन किया।इस कार्यक्रम मे पन्द्रह मातृशक्ति व सात दुर्गा वाहिनी बहनों ने भाग लिया।

Next Story