मेवाड़ के सुप्रसिद्ध चंवरा बालाजी धाम में अभिषेक सम्पन्न, आज लगेगा विशाल 56 भोग

X
By - vijay |15 Feb 2026 10:20 PM IST
बड़लियास(रोशन वैष्णव)। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल चंवरा के बालाजी मंदिर में श्रद्धा और आस्था के बीच अभिषेक का आयोजन सम्पन्न हुआ। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सांवरिया सेठ मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत आज सुबह विधिवत अभिषेक किया गया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि कल प्रातः 8:30 बजे संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ होगा तथा दोपहर 12:15 बजे महा आरती आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात भगवान को 56 भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
Tags
Next Story
