मांडल में महर्षि गौतम ऋषि जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा से गुंजायमान हुआ कस्बा

मांडल में महर्षि गौतम ऋषि जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा से गुंजायमान हुआ कस्बा
X

मांडल (सोन‍िया सागर/हलचल)। कस्बे में गुरुवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आराध्य देव महर्षि गौतम ऋषि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शोभायात्रा कस्बे के वीर मोहल्ला स्थित गौतम आश्रम से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भजनों पर जमकर थिरके और पूरा माहौल धर्ममय हो गया। शोभायात्रा कस्बे के निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। मार्ग में ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और स्वागत द्वार लगाकर व भव्य रंगोली बनाकर शोभायात्रा का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

प्रतिभाओं का सम्मान और विविध प्रतियोगिताएं

गौतम ऋषि समाज कमेटी के सचिव जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गौतम ऋषि आश्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ, जिनमें मेहंदी, रंगोली, जलेबी दौड़ और कुर्सी दौड़ मुख्य रही। प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले जोड़ों (कपल) को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Next Story