विधायक करेंगे घर-घर जन सुनवाई

मांडल (सोनिया सागर)। मांडल विधानसभा क्षेत्र के विधायक 7 जनवरी को गांव-गांव और घर-घर जाकर जन सुनवाई करेंगे। कार्यक्रम के तहत विधायक मांडल क्षेत्र के बलाईखेड़ा, गोडसीखेड़ा, ब्राह्मणों का खेड़ा, निमकाखेड़ा, भीलों का खेड़ा में जन सुनवाई करेंगे।

इसके अलावा श्री खड़ेश्वर जी महाराज आश्रम, दाता श्री हनुमान जी मंदिर के यज्ञ पूर्णावती कार्यक्रम, मांडल चौराया, नानकपुरा खेड़ा, नानकपुरा बनियाश, गाडरीखेड़ा, लंगरों का खेड़ा, धूवाला और गंभीरपूरा दाता कला में भी विधायक अपने क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे।

Tags

Next Story