आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करने पर भड़के पेंशनर्स, एसडीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

मांडल (सोनिया सागर)। पेंशनर समाज मांडल की ओर से केंद्र सरकार के उस निर्णय के विरुद्ध कड़ा रोष व्यक्त किया गया है, जिसमें पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित रखने की बात कही गई है। इस संबंध में बुधवार को पेंशनरों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के माध्यम से उपखंड अधिकारी (एसडीएम) मांडल को सौंपा।
पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय सरकारी सेवा में दिया है, ऐसे में उन्हें आगामी वेतन आयोग के लाभों से दूर रखना अन्यायपूर्ण है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करे और पेंशनभोगियों को सम्मानजनक जीवन जीने हेतु आठवें वेतन आयोग का लाभ सुनिश्चित करे।
भवन व भूखंड के लिए भी उठाई आवाज
इसी के साथ, पेंशनरों ने अपनी स्थानीय समस्याओं की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उपखंड स्तर पर पेंशनर समाज के बैठने व गतिविधियों के संचालन हेतु उपयुक्त भूखंड एवं भवन आवंटन की मांग को लेकर भी एक अन्य ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को प्रेषित किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
ज्ञापन सौंपते समय विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कार्मिक उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से:
बनवारी लाल ओझा (अध्यक्ष), शंकर लाल बलाई (महामंत्री), मोहम्मद फरियाद पठान (सचिव), सिराजुद्दीन रंगरेज (कोषाध्यक्ष), साथ ही बालकृष्ण भट्ट, भंवरलाल सेन, प्रेम प्रकाश सेन, गोपाल लाल सेन, चैनसुख मानमियां, कैलाश चंद्र मानमियां, अब्दुल अजीज अंसारी, अब्दुल मजीद अंसारी, नूर मोहम्मद अंसारी, मुबारक खान पठान, बदरुद्दीन मंसूरी, रामेश्वर लाल तोतला, कैलाश चंद्र मुंदडा, प्रभु दयाल वर्मा, रोशन लाल भाट, जय सिंह राठौड़, भेरूलाल पारीक, लोकेश चंद्र भट्ट, बने सिंह, भगवती लाल ट्रेलर, ओमप्रकाश रूनवाल, सलीम जी अंसारी, सूर्य प्रकाश सारस्वत, छीतर मल गाडरी सहित कई पेंशनर्स मौजूद थे।
