श्री खाटू श्याम बाबा का फाग महोत्सव, छप्पन भोग के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

लाडपुरा ( शिव लाल जांगिड़ ) कस्बे में शनिवार रात्रि को श्री खाटू श्याम बाबा के फाग महोत्सव के उपलक्ष पर श्याम परिवार द्वारा श्याम सरकार निवास स्थान पर खाटू श्याम जी का फाग उत्सव मनाया गया। बाबा श्याम का दरबार सजाया गया और बाबा श्याम के दरबार का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भजन संध्या और छप्पन भोग का आयोजन हुआ। खाटू श्याम के संग फूलों से होली खेली और भजन कीर्तन किए। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य का आंनद उठाया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। उत्सव को लेकर पांडाल में पुष्प सज्जा कर आकर्षक सजाया गया। लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा खाटू श्यामजी का विशेष झांकी सजा गया। भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक अभि अनुज पारीक राहुल जादम भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार सजाया गया एवं विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बाबा के भक्तों ने भजन पर आनंद लिया। इसके पश्चात सायं 12.15 बजे छप्पन भोग की झांकी सजा और महाआरती कर छप्पन भोग, प्रसाद वितरण किया गया। श्याम सरकार निवास स्थान पर होली फाल्गुन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
