खेत पर चर रहे गोवंश के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करते युवक को देखा । क्षेत्र में फैला आक्रोश

मोड़ का निंबाहेड़ा @ आसींद थाना क्षेत्र के मोड़ का निंबाहेड़ा कस्बे के जंगल में मंगलवार दोपहर एक शर्मनाक घटना सामने आई। हरिपुरा से मोड़ का निंबाहेड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोपहर करीब 12 बजे एक युवक द्वारा खेत में चर रहे गोवंश के एक बछड़े को रस्सी से बांधकर उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते एक युवक को देखा गया
गो सेवा उपचार केंद्र मोड़ का निंबाहेड़ा के कुलदीप माली ने बताया कि गांव के ही मोड़ का निंबाहेड़ा कस्बे के किसान की बछड़ी खेत पर चर रही थी इसी दौरान हरिपुरा निवासी सुरेश चन्द्र पिता बख्तावर कुमावत बछड़ी को बांधकर अश्लील कृत्य करने लगा इस दौरान गाय का मालिक को आते देखकर युवक अंग्रेजी बबूल अधिक होने के होने का फायदा उठाकर भाग निकला इस दौरान गो सेवकों को सूचना दी
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मूंगड़, गौसेवक देवीलाल मेघवंशी, कुलदीप माली सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना पर आसींद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गोवंश को उपचार केंद्र भिजवाया तथा मेडिकल जांच के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अप्राकृतिक कृत्य की पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है।
वही आसींद थाना पुलिस का कहना है कि गोवंश की बछड़ी को उपचार केंद्र लाया गया यहां पर डॉक्टर द्वारा मेडिकल करवाने के बाद रिपोर्ट आते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
