मांडल विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण और बूथ कार्यकर्ताओं की कार्यशाला सम्पन्न

मांडल. मांडल विधानसभा क्षेत्र में आज मतदाता गहन पुनरीक्षण बीएलए-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मित्तल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यशाला के बाद कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री देवनारायण देवथड़ी मंदिर पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
यह आयोजन भाजपा संगठन की सेवा, समर्पण और सामूहिक शक्ति का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, क्योंकि मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
