देवनारायण मंदिर में मूर्ती स्थापना शुक्रवार को
By - भारत हलचल |8 May 2024 8:23 PM IST
भीलवाड़ा। बोरिया का देवनारायण भगवान मंदिर में मूर्ती व कलश स्थापना की जा रही है। इसके तहत चल रहे यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहूति दी। मांडलगढ क्षेत्र के गुलगांव (जेतपुर की झोपडियां) में देवनारायण भवागन के मंदिर में मूर्ती स्थापना की जा रही है। आयोजन के क्रम में गणपति स्थापना, जलयात्रा, अग्नि स्थापना व बिंदौरी के कार्यक्रम हुए। शुक्रवार को मूर्ती व कलश की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही यहां चल रहे यज्ञ की पूर्णाहूति होगी।
Next Story

