बाणमाता शक्तिपीठ संस्थान के तत्वाधान में किया पौधारोपण

X
By - भारत हलचल |28 July 2024 4:51 PM IST
मांडलगढ़ (महावीर सेन) क्षेत्र बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान तत्वावधान मंदिर परिसर में रविवार को ग्यारह सौ पौधों का सघन पैधारोपण अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, विधायक मांडलगढ़, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, सत्यनारायण जोशी, अनिल पारीक, पार्षद अनिता सुराणा, भाजपा नेता मनोज सनाढ्य, जिला परिषद सदस्य हरी लालजाट,, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मेवाड़ा, तेली समाज राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश तेली, गोवर्धन वैष्णव संस्थान पदाधिकारी, सदस्यगण, क्षेत्र के समस्त भक्तजन, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का किया संस्थान द्वारा ग्यारह सौ पौधो का सघन पैधारोपण कर बड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Next Story
