चारागाह भूमि पर किया पौधारोपण
X
By - भारत हलचल |4 Aug 2024 8:34 PM IST
मांडलगढ़ (महावीर सेन) । हरियाली अमावस्या के अवसर पर मानपुरा ग्राम पंचायत के चारागाह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम मांडलगढ़ प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा, मानपुरा सरपंच चंदा देवी, एफ.ई.एस. एवं पर्यावरण प्रेमी समाज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए महिलाओं ने रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में फेडरेशन सदस्य, वार्ड पंच, समूह की महिलाएं, वन विभाग के अधिकारी और एफ.ई. एस. संस्था के राज्य प्रबंधक शांतनु सिन्हा टीम सदस्य, नरेंद्र सिंह, हर्षल, महिमा, प्रकाश, राजू, राहुल, अजय आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Story
