जोगणियां माता में ओड़ समाज की बैठक, कुरीतियों को मिटाने पर जोर

, जोगणियां माता।

श्री जसमा फाउंडेशन की ओर से आज ओड़ समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अशिक्षा, मृत्युभोज, बाल विवाह और नशे की प्रवृत्ति जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित समाजजनों ने अपने-अपने विचार रखे और इन कुरीतियों को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कमलेश ओड़ ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राकेश ओड़, कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश ओड़, रामू ओड़, कमलेश ओड़, विनोद ओड़, हीरालाल ओड़, बी.एल. ओड़, दौलत ओड़, मिथुन ओड़ सहित समाज के अनेक जिम्मेदार सदस्य जैसे बालू लाल ओड़, कन्हैया लाल ओड़, अशोक ओड़, ओम जी ओड़, भारत ओड़, रमेश ओड़ आदि ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि समाज सुधार के लिए सभी मिलकर लगातार जनजागृति अभियान चलाएँगे ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

Next Story