108 एम्बुलेंस बनी डिलीवरी रूम: स्टाफ की सूझबूझ से गूंजी किलकारी

108 एम्बुलेंस बनी डिलीवरी रूम: स्टाफ की सूझबूझ से गूंजी किलकारी
X

लाडपुरा (शिव लाल जांगिड़ )। बिजोलिया उप जिला अस्पताल से भीलवाड़ा रेफर की गई एक महिला के लिए 108 एम्बुलेंस स्टाफ की सक्रियता वरदान साबित हुई। बुधवार सुबह 10 बजे एम्बुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी पति मनोज कुमार को प्रसव के लिए बिजोलिया से भीलवाड़ा रेफर किया गया था। भीलवाड़ा ले जाते समय महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता और समय की कमी को देखते हुए ईएमटी विश्वजीत सिंह ने तुरंत निर्णय लिया और एम्बुलेंस को सड़क किनारे रुकवाकर प्रसव की प्रक्रिया शुरू की। ईएमटी विश्वजीत सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया। इस दौरान पायलेट कन्हैया लाल प्रजापति ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया। सफल प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु को तुरंत महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति स्थिर और सामान्य बताई है। एम्बुलेंस स्टाफ की इस तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Tags

Next Story