अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न
X

भगवानपुरा कैलाश शर्मा ) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का खंड इकाई बैठक एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेड़ा में किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ शंकर लाल माली, मुख्य अतिथि तेज बहादुर सिंह संभाग संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र बड़वा जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा ने की। डॉ शंकर लाल माली ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्य करने के लिए समय नियोजित करते हुए संगठन को समर्पित होने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं को शारीरिक मानसिक रूप से बलिष्ठ होना चाहिए। मन मस्तिष्क एवं आत्मा को निस्वार्थ भाव से कर्तव्यनिष्ठ धर्मिष्ट अनुशासित, नैतिक मूल्य सामाजिक मूल्यों से ओतप्रोत राष्ट्र को समर्पित बालक बालिकाओं के निर्माण हेतू लगा देना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़वा ने शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावित तरीके से प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराने की बात कही। मुख्य अतिथि संभाग संगठन मंत्री तेज बहादुर सिंह ने संगठन की रीति नीति सिद्धांत एवं कार्य पद्धति को विस्तार से समझाया। भीलवाड़ा विभाग प्रचारक जी दीपक कुमार ने संघ का परिचय कराया। जिला मंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को वर्ष पर्यंत विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने के लिए प्रेरित किया कार्यकर्ताओं को जिला सामाजिक समरसता संयोजक रामकुमार आचार्य एवं जिला पर्यवेक्षक रामेश्वर लाल आमेटा ने भी संबोधित किया। खंड मंत्री चंद्रवीर सिंह चुंडावत में समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।मंच संचालन श्यामलाल खटीक ने किया। कार्यक्रम में खंड अध्यक्ष रामचंद्र योगी, खंड मंत्री लादू दास वैष्णव, रायपुर खंड मंत्री विजय सैनी, हेमेंद्र सिंह चुंडावत, अशोक जोशी, प्रभु लाल गुर्जर,सोनू कुमावत राजेश सिसोदिया, मदनलाल, रामप्रसाद शर्मा चेतन चौहान सत्यनारायण वैष्णव गोपाल सिंह चौहान दयाल नाथ योगी सहित सैकड़ों शिक्षक ने भाग लिया ।

Next Story