भारत विकास परिषद मांडल ने तिलक लगाकर और नीम-मिश्री बांटकर किया नव संवत 2083 का किया

भारत विकास परिषद मांडल ने तिलक लगाकर और नीम-मिश्री बांटकर किया नव संवत 2083 का  किया
X

भगवानपुरा (कैलाश शर्मा ) भारत विकास परिषद शाखा-मांडल ने आज चैत्र, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा गुरुवार विक्रम संवत2083 का अभिनंदन किया।*

इस अवसर पर परिषद परिवार के सभी सदस्य सर्वप्रथम बालाजी मंदिर-नई नगरी मांडल पर एकत्र हुए ,यहां से मांडल नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर-मांडल पर समापन किया। इस दौरान रास्ते में आने वाले सभी नागरिक बंधुओं के तिलक लगाकर नीम कोपल, कालीमिर्च और मिश्री के प्रसाद का वितरण किया।*

इस कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष सुनील टेलर, सचिव रमेश चंद्र बलाई, वित्त सचिव निर्मल ईनाणी, प्रमोद ईनाणी, विनोद सोनी, जगदीश बैरवा, कैलाश माणम्या,रामचंद्र शर्मा, हरिओम स्वर्णकार, सुरेंद्र टेलर, कृष्ण गोपाल सेन,महेश पाराशर दिनेश तिवारी उपस्थित रहे।*

Next Story