सीबीईओ सत्यनारायण नागर ने किया विद्यालयों का निरीक्षण; गांव-गांव सर्वे कर नामांकन बढ़ाने के दिए निर्देश

भगवानपुरा ( कैलाश शर्मा ) राज्य सरकार का उद्देश्य निजी स्कूलों के समान राजकीय विद्यालयों में भी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त होने के साथ-साथ सभी सुविधाएं मिले एवं राजकीय विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन हो इसके लिए सभी विद्यालयों के कर्मचारियों को लगाकर गांव-गांव एवं घर-घर सर्वे की तैयारी कर ली है इस सर्वे के दौरान सभी को चाहिए कि वह बालक बालिकाओं को अधिक से अधिक सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रयास करें । उक्त विचार बुधवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मांडल सत्यनारायण नागर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलाई खेड़ा सीडियास में विद्यालय निरीक्षण एवं सम्बलन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्मिकों को इस कार्य में सहयोग देकर राजकीय विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश करवा कर उनके स्तर को सुधारने का प्रयास करें । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा पहुंचने पर प्रधानाचार्य ललिता टेलर ने विद्यालय गतिविधियों की जानकारी देते हुएस्थानीय विद्यालय में कक्षा कक्ष की छत की रिपेयरिंग के टेंडर पर भी चर्चा की जिस पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने टेंडर शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया एवं उन्होंने विद्यार्थियों के स्तर की जांच कर परीक्षा व्यवस्था, परीक्षा परिणाम तैयार करने, मिड डे मील व्यवस्था मिड डे मिल स्टॉक व्यवस्था एवं पीने के पानी की व्यवस्था ,टंकी की सफाई आदि की जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं वर्ग बुक ज्यों ही प्राप्त हो या पुरानी जो पड़ी हो उन्हें जल्दी से जल्दी विद्यार्थियों में वितरित कर दें ताकि शिक्षण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ हो सके । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण नागर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलाई खेड़ा सीड़ीयास में पहुंचने पर प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र शर्मा ने विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए पेयजल, बैठक व्यवस्था, मिड डे मील , परीक्षा, शिक्षण स्तर एवं परीक्षा परिणाम,पीने के पानी की व्यवस्था शौचालय एवं टंकी की सफाई आदि की जानकारी दी व विद्यालय का सम्बलन किया जिसमे कक्षा 2 व तीन के विद्यार्थियो के स्तर की जांच की । उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलाई खेड़ा में मिड डे मील की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था व छात्रों के शिक्ष के स्तर की भी जांच की व संतोष प्रकट किया । राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलाई खेड़ा में पोषण वाटिका में अरहर की दाल पैदा करने की जानकारी मिलने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रसन्न हुए एवं उन्होंने प्राप्त अरहर को बच्चों को गलाकर नियमित रूप से पौष्टिक आहार देने के भी निर्देश दिए । उन्होंने राउमावि सीड़ियास मे प्रधानाचार्य एवं पीईईओ बद्रीलाल डाकोत से परीक्षा परिणाम व अन्य गतिविधियो पर चर्चा की ।
