शिक्षण व्यवस्था पर संकट: जनगणना ड्यूटी में नियमों की अनदेखी, शैक्षिक महासंघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिक्षण व्यवस्था पर संकट: जनगणना ड्यूटी में नियमों की अनदेखी, शैक्षिक महासंघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
X

भगवानपुरा (कैलाश शर्मा ) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़वा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को जनगणना के क्रम मे ज्ञापन दिया गया

जिला मंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर महोदय से मांग की गई की जनगणना कार्य व मकान सूची एवं मकान की गणना के लिए जिन प्रगणकों की ड्युटी लगाई गई है उसमें शिक्षा निदेशक महोदय के आदेशों की पूर्णतया अवहेलना की गई है निदेशक महोदय के आदेश क्रमांक शिविरा/माध्यमिक/ संस्था /F - 3/13321 /सामान्य/ 2026- 51988- 9333870 दिनांक 13 मार्च 2026 के अनुसार एकल शिक्षक व 2 शिक्षक वाले विद्यालय से शिक्षकों को ड्यूटी न लगाने एवं किसी भी विद्यालय से 30% से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में नहीं लगाने हेतु एक आदेश जारी किया हुआ है फिर भी जिले में विभिन्न तहसीलों एवं नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा जारी आदेशों में विद्यालय के अधिकतम शिक्षकों को इस कार्य में लगा दिया गया है जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। अतः संबंधित को आदेशित कर तुरंत निदेशक महोदय के आदेश की पालना करवाई जाए एवं 55 वर्ष से अधिक आयु के कार्मिकों को भी इस ड्यूटी से मुक्त रखा जाए ।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप सिंह कोषाध्यक्ष, बनवारी लाल काबरा, खंड सुवाणा अध्यक्ष विनोद कुमार झंवर,ओम प्रकाश सुथार, खंड शहर अध्यक्ष बसंत पोरवाल , प्रदीप मेहता ,सुरेंद्र सिंह मीणा , सुरेंद्र सिंह चौहान ,श्याम सुन्दर डोलिया, दिनेश सोमानी,राजेश सोमानी, अनिल आसोपा,अंकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Next Story