लाडपुरा में हर्षोल्लास से मनाया धुलण्डी महोत्सव, रंग गुलाल संग रही मस्ती की धमाल

लाडपुरा { शिव लाल जांगिड़ } लाडपुरा कस्बे सहित क्षेत्र में धुलंडी का त्यौहार बुधवार 4 मार्च को मनाया गया और धुलंडी खेली गई। रंगों का त्योहार धुलण्डी पर हर तरफ झलके खुशियों के रंग - गुलाल उड़ा मचाया धमाल की ग्रामीण क्षेत्रों सड़कें अबीर-गुलाल से हुई सराबोर ग्राम में श्रद्धा-उल्लास से मनाया धुलण्डी पर्व, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रंगोत्सव का दिखा उत्साह एक-दूसरे को लोग अपने-अपने परिचितों के धुलण्डी पर्व मनाया गया। छोटी बच्चों ने फूलों, गुलाल और अबीर से होली खेली। हाथ में अबीर गुलाल हुए एक दूतों के लुक उठा। डीजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। युवाओं ने फाग गीतों और गुलाल-अबीर के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई। पुष्प-गुलाल-अबीर से खेली होली और रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। पुरुषों ने जमकर रंग गुलाल खेली। उसके बाद नहाने गए। सभी घरों में एक दूसरे के औलिया आदि व्यंजनों का स्वाद लिया। शांति एवं सोहार्द मय वातावरण में रंगोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाया गया।
