लुहारिया में ईद का त्यौहार आपसी -भाईचारे एवं हर्षोल्लास से मनाया

भगवानपुरा (केलाश शर्मा ) निकटवर्ती लुहारिया पंचायत के मुस्लिम मौहल्ला स्थित दरगाह शरीफ प्रांगण में ईद की नमाज अदा की गई। समाजसेवी लड्डू खां व मुस्तफा खां ने बताया कि नमाज में देश की खुशहाली एवं अमन -चैन की दुआ की कामना की गई। ईद की नमाज के बाद मस्जिद इमाम को 1,51,000 रु नजराना दिया गया व बस्ती वालों की तरफ उमराह का पैकेज, मस्जिद हाफीज को 30,000 नजराना दिया गया,मुहाजिम को 21,000 हजार दिया गया। इस अवसर पर
सैकड़ों लोगों ने खुदा की इबादत में शीश झुकाया व नमाज अदा की।
Next Story
