सिखवाल समाज युवा प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने पर जोर

भगवानपुरा ( कैलाश शर्मा ) सिखवाल समाज युवा प्रकोष्ठ भीलवाड़ा द्वारा सिखवाल समाज के तहसील प्रभारी एवं तहसील अध्यक्ष की नियुक्तिया की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिखवाल समाज युवा प्रकोष्ठ भीलवाड़ा द्वारा मांडल तहसील प्रभारी पद पर जगदीश चंद्र शर्मा ( दाता लुहरिया ) एवं तहसील अध्यक्ष पद पर प्रहलाद उपाध्याय ( हिसनीया ) को नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। सिखवाल सिखवाल समाज की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए इस संगठनात्मक अभियान को जन-जन का महा अभियान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु यह नियुक्ति की गई । साथ ही सिखवाल युवा प्रकोष्ठ को अपना परिवार मानते हुए समाज सेवार्थ सदैव अग्रसर रहने के लिए समाज द्वारा युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। यह नियुक्ति जिला प्रभारी रामदयाल पुरोहित की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष देवकिशन जोशी ने नियुक्ति पत्र सौंप कर की । यह नियुक्तिया होने पर दोनों के पैत्रिक गांव दाता लुहारिया एवं हिसनीया में उनके चिर परिचितों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रकट की है ।

Next Story