सोमानी बने अध्यक्ष

सोमानी बने अध्यक्ष
X

लाडपुरा (मुकेश माहेश्वरी)। मांडलगढ़ नगर माहेश्वरी सभा के चुनाव में रमेश चंद्र सोमानी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र काबरा,सत्यनारायण नराणीवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल रमेश चंद्र सोमानी का ही नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन परिणाम घोषित होने पर सभा सदस्यों ने सोमानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सत्यनारायण लड्ढा राजकुमार कास्ट, कोषाध्यक्ष मुकेश झवर मंत्री

भगवान काबरा, सह मंत्री सुरेश मूंदड़ा संगठन मंत्री हेमंत तुरकियाप्रचार मंत्री अनिल सोनी सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मानसिंह मुंदडा, प्रधान जितेंद्र मुंदडा,निवर्तमान अध्यक्ष सत्य नारायण भंडारी, गोर्वधन लाल झवर , भगवती गट्टाणी,जीवन असावा, विनोद सोनी सहित समाज जन मौजूद थे।

Next Story