मंडफिया रेलवे फाटक बंद, अंडर ब्रिज में हजारों लोग रॉन्ग साइड से जा रहे, ग्रामीण और मजदूर परेशान

मंडफिया रेलवे फाटक बंद, अंडर ब्रिज में हजारों लोग रॉन्ग साइड से जा रहे, ग्रामीण और मजदूर परेशान
X

भीलवाड़ा। मंडफिया रेलवे फाटक 29 दिसंबर 2025 को बंद हो जाने के बाद आवाजाही के ल‍िए लगभग आधा किलोमीटर दूर एक अंडर ब्रिज खोला गया है। हालांकि, अभी भी लोग रॉन्ग साइड से गुजर रहे हैं और किसी को ठीक से जानकारी नहीं मिल रही है। स्थिति ऐसी है कि हादसे का खतरा बना हुआ है क्योंकि रोड का कट नहीं खोला गया है।

अंडर ब्रिज में कोई लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे वहां से गुजरना और भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण और मजदूर अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस रास्ते से गुजर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 5 से 10 दिन में कट नहीं खोला गया तो लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

किशन प्रजापत ने बताया कि लोग जाने में कतराते हैं और प्रशासन से आग्रह है कि इस कट को जल्दी से जल्दी खोला जाए। रोड का कट नहीं खुलने के कारण पूरे गांव और आसपास के कई गांवों के लोग परेशान हैं और मजबूरी में रॉन्ग साइड से ही चल रहे हैं।

Tags

Next Story