सिंगोली श्याम मंदिर में गूँजे मंत्र, भव्य महाआरती के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

आकोला (रमेश चंद्र डाड)। राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री चारभुजा सिंगोली श्याम में देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बच्चानी के निर्देशन में विशेष उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट और फूलों के श्रृंगार से भव्य रूप दिया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के दौरान 21 विद्वान पंडितों द्वारा सस्वर मंत्रोच्चार और पारंपरिक साज-बाज के साथ महाआरती की गई। भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई इस आरती के पश्चात सभी उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर सुझाव समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह (मांडलगढ़), उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई और बीगोद वृत्त निरीक्षक जय सुल्तान सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। देवस्थान विभाग की ओर से सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक सीताराम मीणा और मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में सिंगोली ग्राम प्रशासक राकेश कुमार आर्य सहित बड़ी संख्या में मित्र मंडल और ग्रामवासी उपस्थित थे।
