खजीना में विवाह लग्न पत्रिका व यज्ञ भूमि पूजन और ध्वज स्थापना कल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती खजीना गांव में भैरुनाथ मंदिर पर दिव्य तुलसी विवाह व पंच कुण्डीय श्री राम महायज्ञ को लेकर कल 15 फरवरी रविवार को विवाह लग्न पत्रिका व ध्वज स्थापना की जाएगी । आयोजक कर्ता गणपत जागीड़ ने बताया कि धर्म नगरी खजीना की पावन भूमि पर महंत श्री श्री 1008 स्वामी उपमन्यु दास जी रुद्रप्रयाग के सानिध्य में दिव्य तुलसी विवाह व पंच कुण्डीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसको लेकर कल रविवार 15 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे तुलसी विवाह लग्न पत्रिका लेखन के साथ ही ध्वज स्थापना व यज्ञ भूमि पूजन की जाएगी ।।

Next Story