भगवानपुरा मे मनाया सुहागिन महिलाओ ने करवा चौथ का व्रत

भगवानपुरा ( कैलाश शर्मा ) सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु की कामना को लेकर किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत आज गांव में सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखकर एवं शाम को चौथ माता की पूजा अर्चना कर कहानिया सुनकर मनाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहागिन महिलाओं ने दिन भर उपवास रखा एवं शाम के समय सुहागिन महिलाएं सज धज कर 16 श्रंगार कर चौथ माता की पूजा करते हुए कहानियां सुनी एवं अंत में चंद्रमा के दर्शन कर पति का मुंह देखकर मिट्टी के करवे से पानी पीकर व्रत को खोला । इस दिन घरो में विशेष रूप से चावल एवं चवले बनाए जाते हैं । पूजा अर्चना के बाद सभी सुहागिन महिलाओं ने बड़े बुढो व घर परिवार में सभी बड़ो के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया । करवा चौथ की पूजा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश घरों में की जाती है जहां महिलाएं सज धज कर पूजा करने जाती है ।
