जीवन में मंगल कर्तव्यों का पाठ पढ़ाता है, सदा कर्तव्यपालन में सजग रहें -म.सा

भीलवाड़ा,। जीवन में मंगलवार जिन राशि वालों का वार होता है वह घंटाकर्ण महावीर भगवान ओर पूज्य वासुपुज्य भगवान की आराधना करके सदा सुखी रह सकते है। मंगलवार मेष ओर वृश्चिक राशि वालों का वार है, इस राशि वालों की पहचान है कि वह सदा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होते है। रामायण हमे कर्तव्य का पाठ सिखाती है ओर समझाती है कि हमारे एक-दूसरों के प्रति क्या कर्तव्य है। ये विचार अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका महासाध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा. ने आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति द्वारा सुभाषनगर श्रीसंघ के तत्वावधान में दिवाकर कमला दरबार में मंगलवार को धर्मसभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्र,समाज,धर्म ओर परिवार के प्रति क्या कर्तव्य है इसे समझे ओर उनकी पालना में सजग रहे। इंसान तो क्या पशु भी अपने कर्तव्य के प्रति सजग होता है। कर्तव्यनिष्ठा क्या होती है यह समझना हो तो राजा हरीशचन्द्र का जीवन देखे जो पुत्र की मृत्यु होने के बाद उसका शव लेकर श्मसान पहुंची पत्नी के समक्ष भी कर्तव्य से विमुख नहीं हुए। परिवार का मोह त्याग सीमा पर चौकसी करने वाले प्रहरी ओर धर्म का संदेश देने वाले संत-साध्वी भी अपने कर्तव्य के प्रति सदा सचेत रहते है। साध्वी कुमुदलताजी ने कहा कि मंगल हमे जीवन में कर्तव्य सिखाता है ये संदेश देता है कि परिवार के दुःख में अवश्य कार्य आए। हमारे कर्मो का भुगतान हमे करना ही पड़ेगा। संत आपका सहयोगी बन मंत्रों की ऐसी टेबलेट दे सकता है जो हमारे कर्मो को हल्का कर सके। मंत्रों की साधना जीवन में अनंत कर्मो की निर्जरा करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि बुधवार को इस वार का जीवन में क्या महत्व है ओर इस वार की राशि कन्या ओर मिथुन राशि वालों पर क्या प्रभाव होता है इस पर चर्चा होगी। धर्मसभा में स्वर साम्राज्ञी महासाध्वी महाप्रज्ञा म.सा.ने प्रेरणादायी भजनों प्रस्तुति दी। धर्मसभा में वास्तुशिल्पी पद्मकीर्ति म.सा. का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। धर्मसभा में उस समय हर्ष-हर्ष, जय-जय के जयकारे गूंजायमान हो उठे जब विद्याभिलाषी राजकीर्तिजी म.सा. ने महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. के मुखारबिंद से अठाई की तपस्या का प्रत्याख्यान लिया। साध्वी मण्डल ने भी तप की अनुमोदना करते हुए उनके प्रति मंगलभावना व्यक्त की। साध्वी कुमुदलता ने बताया कि बुधवार को साध्वी राजकीर्ति म.सा. के नौ उपवास के उपलक्ष्य में तप अभिनंदन महोत्सव मनाया जाएगा। महिला मण्डल की सदस्यों ने तपस्वी साध्वी राजकीर्ति म.सा. का भव्य अभिनंदन किया। तप अनुमोदना में प्रवचन के बाद चौबीसी (भावा) का आयोजन भी किया गया जिसके लाभार्थी बंशीलाल बोहरा परिवार रहा। धर्मसभा में पूना से आए पीयूष मेहता, भीलवाड़ा के राहुल भड़कत्या आदि अतिथियों का आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति एवं सुभाषनगर संघ के द्वारा स्वागत किया गया। धर्मसभा का संचालन चातुर्मास समिति के अनिल कोठारी ने किया।
