शहीद हेमू कालाणी को याद किया

भीलवाड़ा। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी की 84वीं पुण्यतिथि पर सिन्धुनगर स्थित हेमू कालाणी सर्कल पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पहार भेंट कर उनका पुण्य स्मरण किया। सर्द हवाओं के बावजूद लोग शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये तय समय पर हेमू कालाणी सर्किल पहुंचे।
सर्वप्रथम अमर शहीद सिन्धी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष दयाराम मेठानी ने अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाया, तिलक लगाया व अगरबत्ती जलाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
तत्पश्चात संस्था उपाध्यक्ष ईश्वर केसवानी, शंकरलाल मेठानी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष रमेश सभनानी, हरीश चांदवानी, रमेश मेठानी, मनोहर लालवानी, राजेश मेठानी, दीपू सभनानी, विनोद झुर्रानी, जितेन्द्र दरियानी, कमल लधानी, मुरलीधर मामनानी, महेश दरियानी, राजेश माखीजा, लीलाराम सबनानी, पार्षद किशोर सोनी, पूर्व पार्षद कैलाश कृपलानी, गिरधारी मेठानी, दिलीप मामनानी, मूलचन्द बहरवानी, अनिल झामनानी, पुरूषोतम परियानी, ओम गुलाबानी, वीरुमल पुरसानी, शंकरलाल सोमानी, मनीष शब्दानी, चिरंजीलाल टाक, ओमप्रकाश शर्मा, रतन चन्दनानी, तुलसीदास सखरानी, किशोर पारदासानी, एडवोकेट दीपक खूबवानी, पंकज आडवाणी आदि गणमान्य नागरिकों ने हेमू कालाणी की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
