मरुधरा महिला मंडल ने उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गणगौर महोत्सव

X
By - vijay |9 March 2026 7:30 PM IST
भीलवाड़ा |महिला दिवस के अवसर पर मरुधरा महिला मंडल द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की विशेष थीम “रिश्तों का रंग” रखी गई, जिसमें Twinning with Tradition और डांस ड्रामा की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
डांस ड्रामा प्रतियोगिता में बहनों की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मातृशक्ति की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
वहीं Twinning with Tradition प्रतियोगिता में श्वेता भूतड़ा और प्रियाल भूतड़ा विजेता रहीं।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
इस कार्यक्रम मे समाज सभी महिला की उपस्थित थी
इस अवसर पर मरुधरा महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा झंवर एवं सचिव इशिता झंवर ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Next Story
