रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कल


आकोला (रमेश चन्द डाड)

रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 फरवरी 2026 रविवार को दोपहर 12:15 बजे रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह आयोजन समिति जोगणियां माता जी, द्वारा रावणा राजपूत समाज बंधुओ की बैठक निर्माणाधीन धर्मशाला जोगणिया माता जी में रखी गई है। बैठक में 20 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के संबंध में तैयारी एवं व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में सहयोग राशि हेतु रसीदों का वितरण करने, मुख्य पंजीयन कार्यालय हेतु कक्ष निर्माण के कार्य की प्रगति देखी जाएगी। कल से ही वर- वधू के विवाह के पंजीयन प्रारंभ कर दिए जाएंगे। जिन समाज बंधुओ के पुत्र -पुत्री का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में करना चाहते हैं वह शीघ्र पंजीयन राशि जमा कर अपना पंजीयन करवाये। प्रचार प्रसार हेतु शीघ्र आप सभी समाज बंधुओ तक पैंपलेट सूचना पत्र पहुंचा दिया जाएगा। अतः आप सभी समाज बंधु से निवेदन है की बैठक में जरूर पधारे।

Next Story