संविधान रक्षक बाबा साहेब की जयंती पर व‍िशाल रक्‍तदान श‍िव‍िर : कांग्रेस देहात अध्‍यक्ष जाट ने किया रक्तदान का आह्वान

संविधान रक्षक बाबा साहेब की जयंती पर व‍िशाल रक्‍तदान श‍िव‍िर : कांग्रेस देहात अध्‍यक्ष जाट ने किया रक्तदान का आह्वान
X

भीलवाड़ा । मानवता की सेवा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

रक्तदान से बचेगा जीवन, घर-घर पहुंचेंगे बाबा साहेब के विचार

कांग्रेस देहात अध्यक्ष रामलाल जाट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर रक्तदान करें। जाट ने जोर देकर कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और संविधान की रक्षा के लिए समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा, "आज रक्त की एक यूनिट चार लोगों का जीवन बचा सकती है, इसलिए इस पुनीत कार्य में सभी की भागीदारी अनिवार्य है।"

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी साल में दो बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करती है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछली बार रक्तदान को बढावा देने के ल‍िए युवाओं को जाग्रत करने के लिए पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई थीं। इस वर्ष भी अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और भामाशाहों के सुझाव पर विशेष नवाचार करने का निर्णय लिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जगाई जाएगी जागरूकता

सोसायटी का लक्ष्य इस बार ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है। ग्रामीणों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने और भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांवों के युवा यदि जागरूक होकर रक्तदान करेंगे, तो आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में दम नहीं तोड़ना पड़ेगा।

Next Story