सारण का खेड़ा में गाजे-बाजे के साथ निकला मातारानी का नेजा

सारण का खेड़ा में गाजे-बाजे के साथ निकला मातारानी का नेजा
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) महुआ क्षेत्र के सारण का खेड़ा गांव में नवरात्रि पर्व के समापन पर मातारानी का नेजा धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। श्रद्धा और उल्लास के इस माहौल में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

माता जी का नेजा गांव के विभिन्न गली-मोहल्लों से होता हुआ ऊवली नदी के किनारे पहुँचा। यहाँ परंपरागत विधि-विधान के साथ पाती विसर्जन की रस्म निभाई गई। इस अवसर पर आगामी वर्ष को लेकर भविष्यवाणी की गई और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई।

परंपरा के अनुसार, नदी से मिट्टी के कलश में जल भरकर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पुनः माता रानी के मंदिर पहुँचे। मंदिर परिसर में माता जी की भव्य महाआरती उतारी गई, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Next Story