अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला भीलवाड़ा की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला भीलवाड़ा की बैठक संपन्न
X

भीलवाड़ा , संगठन विस्तार कार्य को अधिष्ठान मानते हुए कार्यकर्ता कार्य करें और उसके साधक एवं कर्ता के रुप में संकल्प लेकर अपनी टोली से व्यक्तिगत संपर्क रखते हुए कोई दायित्व वान कार्यकर्ता ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता का निर्माण करें तो संगठन मजबूत होता है परिवार भाव से जब हम एक शिक्षक को कार्यकर्ता के रूप में विकसित करें तो निश्चित ही हमारा सदस्यता अभियान सफल होगा। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ शंकर लाल माली ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) भीलवाड़ा की जिला बैठक में उपस्थित जिला एवं खंड कार्यकर्ताओं के समक्ष मुख्य वक्ता के रुप में व्यक्त किये। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा तहसीलदार विनोद गोखरू ने "पाथेय कण" पाक्षिक पत्रिका को घर-घर तक पहुंचाने हेतु बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन एप से जोड़ते हुए पाथेय कण मित्र की कार्य प्रणाली समझायी व अधिकाधिक पाठक तैयार करने का आह्वान किया, प्रवासी कार्यकर्ता इंदिरा धूपिया ने समस्त कार्यकर्ताओं में संगठन को आगे बढ़ाने के प्रेरक विचार रखें और प्रवास पर जोर दिया। प्रदेश संयोजक सेवानिवृत्ति प्रकोष्ठ सुशीला जाट ने संगठन मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही संगठन की रीति नीति अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित करने और उसमें सबकी सहभागिता होने पर बल दिया। संभाग संगठन मंत्री तेज बहादुर सिंह , जिला संगठन मंत्री कृष्ण पाल सिंह, मंजू कुमावत आदि ने भी अपने विचार रखें। जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़वा ने समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया एवं अपने संबोधन में कहा कि इस सत्र में जिले के सभी कार्यकर्ता 10000 सदस्यता का लक्ष्य लेकर अभियान को सफल बनाना है । संचालन जिला महिला मंत्री नीता रावत ने किया एवं जिला मंत्री ईश्वर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया , इस बैठक की व्यवस्था में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अनूप सिंह , बनवारी लाल काबरा, विनोद झंवर , बसन्त पोरवाल , सत्यनारायण मंत्री, मुकेश काबरा,ओम प्रकाश सुथार का सहयोग रहा एवं बैठक में खंड अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, राधेश्याम जीनगर, रामचंद्र योगी,उदय लाल सोनी, गोपाल लाल भील, नंदलाल पारीक, कैलाश चंद्र सुथार राजेश ओझा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

Next Story