आसींद थाने में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर बैठक

आसींद थाने में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर बैठक
X

भीलवाड़ा। आसींद थाना परिसर में शुक्रवार को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी ने बैठक की अध्यक्षता की।

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसमें कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के कार्यों से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया। थानाधिकारी ने बताया कि पूर्व में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर महिलाओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।

साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा

इस दौरान श्रद्धा पचौरी और अन्य उपस्थित अधिकारियों ने साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की। महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारा पर भी जोर दिया गया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा

थानाधिकारी ने महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने, आत्मनिर्भर बनने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

सखी हेल्पलाइन और सामाजिक न्याय

बैठक में महिला सुरक्षा, सखी हेल्पलाइन के प्रभावी उपयोग, त्वरित कार्रवाई और सामाजिक न्याय को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

Tags

Next Story