साकेत साहित्य संस्थान के सदस्यों को किया सम्मानित

साकेत साहित्य संस्थान के सदस्यों को किया सम्मानित
X

भीलवाड़ा | मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय , राजसमंद में साकेत साहित्य संस्थान के 12 सदस्यों को रामेश्वर लाल बाल्दी,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी , साकेत साहित्य संस्थान की अध्यक्ष वीणा वैष्णव और उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव द्वारा नई कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी ने साहित्य प्रेमियों को कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संस्कार, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का विकास तथा संरक्षण केवल साहित्य और शिक्षा के माध्यम से ही संभव हैं।

उन्होंने कलम की ताकत को तलवार की ताकत से अधिक बताया, साथ ही साहित्य के माध्यम से समाज और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का वैज्ञानिक दृष्टिकोण समझाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में

तहसील स्तरीय पर 500 से अधिक साहित्यनुरागियों की संख्या रखने पर बसंत कुमार पालीवाल , विक्रम सिंह चौहान ,धर्मेंद्र सालवी "धरम", मुकेश वैष्णव , मोहन लाल रैगर ,शांतिलाल बुनकर , मदन लाल जोशी और सिद्धि जैन को सम्मानित किया गया । साथ संस्थान के सदस्यों की रचनाओं की समीक्षा करने के उपलक्ष में जिला आईटी सेल प्रभारी माधव लाल जटिया ,मदन लाल जोशी , ममता खटीक और जिला मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ "रुद्रांजली" को सम्मानित किया । तत्पश्चात अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने सभी सम्मानित सदस्यों की कार्यशैली और साहित्य के प्रति उनकी सच्ची साधना की मुक्त कंठ प्रशंसा की।

Next Story